देव दीपावली पर धन लाभ के लिए करें 7 फूल और 7 दीयों का ये आसान उपाय
नई दिल्ली, नवम्बर 23 -- हर साल कार्तिक पूर्णिमा के दिन देव दिवाली मनाई जाती है। देव दिवाली को देव दीपावली या त्रिपुरारी पूर्णिमा भी कहा जाता है। मान्यता है कि इस दिन देवता स्वर्ग लोक से पृथ्वी लोक पर आते हैं और गंगा स्नान करके दीपदान करते हैं। मान्यता है कि इस दिन गंगा स्नान और दीपदान करने से व्यक्ति को मनवांछित फल की प्राप्ति होती है और मोक्ष मिलता है। इस साल देव दिवाली पर बुध और शुक्र के लक्ष्मी नारायण राजयोग समेत कई शुभ संयोग बन रहे हैं। यह शुभ संयोग इस दिन का महत्व बढ़ा रहे हैं। शास्त्रों के अनुसार, देव दिवाली को हरि( भगवान विष्णु) और हर (भगवान शिव) मिलन का भी दिन माना जाता है। कहते हैं कि इस दिन भगवान शिव और भगवान विष्णु की संयुक्त पूजा करने के अलावा कुछ उपायों को करने से मनोकामना पूर्ण होती है और जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.