बदायूं, नवम्बर 5 -- बिल्सी, संवाददाता। हिंदुओं की आस्था, प्रकाश और भक्ति के पर्व देव दीपावली की तैयारियां नगर के बालाजी दरबार में पूरे जोश और श्रद्धा के साथ शुरू हो चुकी हैं। बालाजी दरबार की ओर से इस वर्ष भी देव दीपावली का आयोजन भव्य रूप में किया जाएगा। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर बुधवार की शाम को नगर दीपों की रोशनी से आलोकित होगा और चारों ओर जय श्री बालाजी के जयघोष गूंजेंगे। बताते है कि हिंदू परंपरा में देव दीपावली का विशेष महत्व है। मान्यता है कि इस दिन देवता स्वयं पृथ्वी पर अवतरित होकर गंगा स्नान करते हैं और दीप प्रज्ज्वलन कर भगवान विष्णु व भगवान शिव की आराधना करते हैं। यह पर्व दीपों की देवों के लिए दीवाली के नाम से जाना जाता है। दरबार के प्रधान महंत मटरूमल शर्मा महाराज ने कई वर्षों पूर्व शुरू की गई यह अनूठी परंपरा लगातार जारी है।

हिं...