देव दर्शन के बाद कांवरियों ने किया श्रमदान
वाराणसी, अगस्त 7 -- वाराणसी। देवाधिदेव महादेव का दर्शन-पूजन और जलाभिषेक करने आ रहे कांवरिया तीर्थनगरी काशी में खुद को अलग-अलग सरोकारों से भी जोड़ रहे हैं। शुक्रवार भोर में बाबा विश्वनाथ का दर्शन करने के बाद बाराबंकी के चार कांवरियों ने दशाश्वमेध घाट पर नमामि गंगे के स्वयंसेवकों के साथ घाट सफाई में श्रमदान किया। आरपी घाट की फर्श पर बिखरा कचरा बटोरा। नमामि गंगे के संयोजक राजेश शुक्ला के नेतृत्व में दीपक देववंशी, राहुल देववंशी, अतुल प्रताप चौहान, बालेश्वर सोमची ने सहयोग किया। वहीं, असम के 35 सदस्यीय कांवरियों का दल बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक करने के बाद पांच-पांच के समूह में शहर के अलग-अलग हिस्सों में पहुंचा और प्लास्टिक बैग का इस्तेमाल न करने का लोगों से आग्रह किया। यह भी पढ़ें- कांवड़ से सजा छोटी काशी का बाजार, शिव भक्तों से गुलजार हुआ मेला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.