औरंगाबाद, मार्च 18 -- चैती छठ मेला के आयोजन को लेकर औरंगाबाद की डीएम अभिलाषा शर्मा ने बुधवार को देव का निरीक्षण किया। छठ मेला में लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। डीएम ने श्रद्धालुओं के रहने की व्यवस्था, सुरक्षा, आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता, पार्किंग, बिजली, पेयजल सहित अन्य सुविधाओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके साथ ही सूर्य कुंड, रूद्र कुंड छठ घाट की सफाई, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेटिंग, पानी की स्थिति आदि की भी जानकारी ली। डीएम ने सभी ड्रॉप गेट, बैरिकेडिंग और प्रमुख मार्गों का निरीक्षण करते हुए भीड़ नियंत्रण के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ड्यूटी पर तैनात पुलिस पदाधिकारी, दंडाधिकारी बिना दिशा निर्देश के अपने कर्तव्य स्थल से नहीं हटेंगे। समन्वय बनाकर कार्य करेंगे। पूजन स्थल के आस-पास साफ सफाई और श्रद्...