देव गुरु बृहस्पति का वार्षिकोत्सव आरंभ
मुरादाबाद, मई 1 -- रेती स्ट्रीट स्थित प्राचीन देव गुरु बृहस्पति महाराज शेरों वाला मंदिर 150 साल पुराना बाताया गया है। इसमें चालीस दिन दीपक जलाने से मनोकामना पूरी होती है। इसमें जेष्ठ माह के प्रथम गुरुवार को वार्षिकोत्सव मनाया जाता है। इसका आरंभ शुक्रवार को गुरु माता मिथलेश शर्मा ने अभिषेक एवं जौ आदि का कार्यक्रम कर शुभारंभ किया। उन्होंने बताया छह मई को शोभायात्रा निकाली जाएगी और सात मई को भंडारा होगा। मोना गोयल, रूपाली गुप्ता, शिल्पा गोयल, पूनम शुक्ला आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.