मथुरा, जनवरी 5 -- मथुरा। सेंट डोमिनिक्स स्कूल बाद में आयोजित अंडर-15 क्रिकेट टूर्नामेंट में क्रिकेट एकेडमी फॉर एक्सीलेंस ने एचआर क्रिकेट एकेडमी को 10 विकेट से पराजित कर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। इसमें देव उपाध्याय ने शानदार प्रदर्शन कर 3 विकेट लिए। मैच में एचआर क्रिकेट एकेडमी के कप्तान धनेश यादव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। उनकी टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। पूरी टीम तय 20 ओवर में मात्र 58 रन ही बना सकी। एचआर के विवेक ने सर्वाधिक 18 रन बनाए। सीएई के देव उपाध्याय ने शानदार गेंदबाजी कर 3 विकेट लिए। वहीं वीर प्रताप एवं गौरव तंवर ने 2-2 विकेट हासिल किए। जबाब में सीएई ने 13.2 ओवरों में बिना कोई विकेट गंवाए ही 59 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। इसमें अंजली सैनी ने नाबाद 23 एवं आर्यन तोमर ने नाबाद 21 रन बनाए। इसमें अंपायर असलम ख...