देव कुमार महतो का मनाया गया शहादत दिवस
गोड्डा, जून 27 -- महागामा, एक संवाददाता। महागामा नगर पंचायत क्षेत्र के बलिया में शहीद देव कुमार महतो का शहादत दिवस मनाया गया। इस अवसर पर शहीद देव कुमार महतो के परिजन एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के दौरान 'भारत माता की जय' और 'शहीद देव कुमार महतो अमर रहें' के नारों से पूरा वातावरण देशभक्ति के रंग में रंग गया। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए ग्रामीणों ने कहा कि शहीद देव कुमार महतो का जीवन साहस, समर्पण और राष्ट्रभक्ति की मिसाल है। उन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देकर पूरे झारखंड का गौरव बढ़ाया। कहा कि उनका संघर्ष और बलिदान आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है तथा उनके आदर्शों पर चलकर ही सच्ची राष्ट्रसेवा की जा सकती है।सभा में शहीद देव कुमार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.