बांका, अप्रैल 11 -- धोरैया(बांका), संवाद सूत्र। शिक्षा विभाग द्वारा छात्र-छात्राओं के अनुपात में विद्यालय में भवन बनाए जाने क़े साथ ही विद्यालय में छात्र-छात्राओं के बैठने क़े लिए क्लास रूम उपलब्ध कराए जाने की बात कही जा रही है,लेकिन धरातल पर विद्यालय में वर्षो पूर्व बने भवन भी काफी जर्ज़र स्थिति में पहुंचने क़े साथ ही मरम्मती की राह देख रहे है। जर्ज़र हालत में पहुंच चुके विद्यालय का भवन एक भयावह दुर्घटना को हर रोज आमंत्रण दे रहा है। लेकिन नए भवन व मरम्मती की ढिंढोरा पीटने वाले शिक्षा विभाग द्वारा कोई संज्ञान नही लिया जा रहा है। मामला प्रखंड क़े ताहिरपुर गौरा पंचायत क़े प्रोन्नत मध्य विद्यालय देवडाड़ गांव का है। जहां विद्यालय में करीब 350 छात्र छात्राए नामांकित है। इतनी बड़ी संख्या में छात्र छात्राए नामांकित होने क़े बाबजूद महज तीन कमरे में ही सभी ...