मऊ, दिसम्बर 17 -- घोसी। भारत सरकार के रेल मंत्रालय, रेलवे बोर्ड द्वारा भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष देवेश राय को उत्तर पूर्व रेलवे की जोनल रेलवे यूजर्स कंसल्टेंट विभ कमेटी में स्पेशल इंटरेस्ट श्रेणी के अंतर्गत सदस्य नामित किया गया है। इस महत्वपूर्ण नियुक्ति से पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में हर्ष का माहौल है। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि यह नियुक्ति क्षेत्र के लिए लाभकारी सिद्ध होगी और रेलवे व आम जनता के बीच सेतु का कार्य करेगी। चीनी मिल के डायरेक्टर करुणा राय, रंगनाथ राय, मनोज यादव, जुलकरनैन अंसारी, अभिषेक राय सोनू, मण्डल अध्यक्ष आलोक राय ने शुभकामनाएं दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.