बलिया, अगस्त 29 -- नगरा, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के लहसनी गांव के ब्रह्म स्थान के पास रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष्य शुक्रवार की देर शाम खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश द्वारा ओपेन स्टेट आमंत्रण कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। यहां प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए कई जोड़ी पहलवानों ने दांव-पेच अजमाया। रोमांचक मुकाबलों के दौरान दर्शक तालियां बजाकर पहलवानों का उत्साहवर्धन करते रहे। निर्णायकों ने विजेता पहलवानों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।दंगल में अयोध्या के नंदन को अयोध्या के देवेश ने पटखनी दी। वहीं बलिया के राहुल व अयोध्या के आशीष, बलिया धनंजय व वाराणसी के अवध, गोरखपुर के विकेश व सरवां मऊ के अभिमन्यु, अयोध्या के विश्वजीत व आजमगढ़ के सूरज, गाजीपुर के अमित व जौनपुर के अमित, जौनपुर के अनुप व गाजीपुर के नितिन, जौनपुर के विवेक व नरला बलिया के छ...