मऊ, अप्रैल 16 -- दोहरीघाट। ब्लॉक अंतर्गत कोरौली ग्राम सभा के ख्यातिलब्ध चिकित्सक रहे डॉ. नागेन्द्र राय के सुपौत्र एवं स्व० आलोक के सुपुत्र देवेश ने नवल्स एकेडमी दोहरीघाट से 96.02 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है। देवेश के चाचा प्रवीण राय ने बताया कि विगत जून महीने में बड़े भाई साहब का असामयिक निधन हो गया था, जिससे परिवार में बहुत शोक था लेकिन कठिन परिस्थितियों के बावजूद देवेश ने कड़ी मेहनत कर यह सफलता प्राप्त की है जिससे विगत वर्ष में पहली बार परिवार में खुशी का महौल है। यह भी पढ़ें- संशोधित-जयमाला शिक्षा निकेतन के छात्रों ने सीबीएसई 10वीं में किया बेहतर प्रदर्शन, प्रियांश कुमार झा बने टॉपर यह भी पढ़ें- सीबीएसई 10वीं बोर्ड में तक्षशिला विद्यापीठ के छात्रों का शत प्रतिशत परिणाम यह भी पढ़ें- संशोधित-कुरसेला : ...