आगरा, अप्रैल 17 -- आगरा रेल मंडल में मुख्य कार्यालय अधीक्षक के पद पर कार्यरत देवेन्द्र प्रताप झा को भारतीय रेलवे जिम्नास्टिक टीम का कोच नियुक्त किया गया है। रेलवे बोर्ड से जारी पत्र में देवेन्द्र प्रताप झा भुवनेश्वर (उड़ीसा) में 25 से 28 अप्रैल तक होने वाली सीनियर नेशनल महिला/पुरुष जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली भारतीय रेलवे की टीम को कोचिंग देंगे। भारतीय रेलवे जिम्नास्टिक टीम का कोच बनने के बाद देवेन्द्र प्रताप झा ने बताया कि भारतीय रेलवे की टीम में उत्तर मध्य रेलवे के दो खिलाड़ी आदित्य सिंह राणा और सिद्धार्थ वर्मा का भी चयन हुआ है। देवेन्द्र पूर्व में भी भारतीय रेलवे जिम्नास्टिक टीम के कोच का भूमिका निभा चुके हैं। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय स्पेशल ओलंपिक बॉलिंग टीम में पार्थ का चयन यह भी पढ़ें- उप्र पावरलिफ्टिंग टीम के मैनेज...