मोतिहारी, मार्च 13 -- लखौरा । थाना क्षेत्र के अजगरवा गांव निवासी देवेंद्र सहनी हत्याकांड में मृतक की पत्नी इंदु देवी ने स्थानीय थाना में आवेदन देकर उसी गांव के मुकेश सहनी सहित 16 लोगों के विरुद्ध एफ आई आर दर्ज कराई है । इस बाबत थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार पासवान ने शुक्रवार को बताया कि आवेदन के आलोक में एफ आई आर दर्ज कर ली गईं है । आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है । विदित हो कि गुरुवार को देवेंद्र अपने घर अजगरवा से मोतिहारी बच्चों के लिए बाइक से खाना लेकर जा रहा था ।उसी क्रम में नौरंगिया बहुअरी एवं अजगरवा जाने वाली पथ में तीन मोहानी के नजदीक बदमाशों ने घेरकर मक्का के खेत में पीट पीटकर हत्या कर दी थी ।उक्त घटना से पूरा परिवार भयभीत है ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...