रुद्रपुर, जून 10 -- पंतनगर। पंतनगर निवासी एवं मछुआरा समाज के सक्रिय युवा नेता देवेंद्र सिंह कश्यप को भारतीय मत्स्य व्यापार परिषद, ऊधमसिंह नगर (उत्तराखंड) का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति पर क्षेत्र के सामाजिक, व्यापारिक एवं मछुआरा समुदाय से जुड़े लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है। देवेंद्र सिंह कश्यप लंबे समय से समाज हित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनकी संगठनात्मक क्षमता, नेतृत्व कौशल एवं समाज के प्रति समर्पण को देखते हुए परिषद ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उनकी इस उपलब्धि पर पंतनगर क्षेत्र सहित जनपद भर के लोगों ने शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...