फरीदाबाद, दिसम्बर 14 -- फरीदाबाद। संजय कालोनी निवासी देवेंद्र शर्मा भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर चयनित हुए है। हाल ही में देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी में आयोजित समारोह में देवेंद्र शर्मा को लेफ्टिनेंट की उपाधि से नवाजा गया, उनके लेफ्टिनेंट बनने से परिवार, गांव और संजय कालोनी में खुशी की लहर दौड़ गई।देवेंद्र शर्मा के पिता रनवीर शर्मा हरियाणा रोडवेज में निरीक्षक के पद पर कार्यरत हैं और एक समाजसेवी के कार्यक्रम के कार्यों में हिस्सा लेते है। रविवार को फरीदाबाद पहुंचने पर लेफ्टिनेंट देवेन्द्र शर्मा के सम्मान में संजय कालोनी वासियों से उनका ढोल-नंगाड़ों से स्वागत किया और खुली जीप में उनके निवास लेकर पहुंचे। इस मौके पर पार्षद संगीता भारद्वाज के पति ज्ञानेंद्र भारद्वाज और पार्षद शीतल खटाना के पति एवंजयवीर खटाना, भाजपा मुजेसर मंडल क...