मुंबई, जून 30 -- शिवसेना (UBT) के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने सोमवार को कहा कि वह महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के 'हितैषी' हैं और यदि वह प्रधानमंत्री बनने की आकांक्षा रखते हैं तो वह उनका समर्थन करेंगे। शिरडी में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए ठाकरे ने कहा, 'अगर वह (फडणवीस) सोचते हैं कि मैं उनका दुश्मन हूं, तो बता दूं कि मैं उनका हितैषी हूं। मैं उनके मन की बात कर रहा हूं।' ठाकरे ने दावा किया कि ऐसी योजनाएं बनाई जा रही हैं, जिससे 2029 में फडणवीस प्रधानमंत्री पद की दौड़ में शामिल न हो सकें। उन्होंने कहा, 'अगर महाराष्ट्र का कोई व्यक्ति प्रधानमंत्री बनने जा रहा है, तो मेरी पार्टी उसका समर्थन क्यों नहीं करेगी।'तंज भी कस दिया ठाकरे ने हालांकि कहा कि अगर फडणवीस प्रधानमंत्री पद के लिए अपनी दावेदारी की घोषणा करते हैं तो यह भाजपा मे...