प्रयागराज, दिसम्बर 10 -- भारतीय जनता पार्टी गंगापार प्रयागराज के वरिष्ठ नेता भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा काशी क्षेत्र के शोध प्रमुख देवेंद्र गिरि को प्रांतीय परिषद के सदस्य बनाए जाने पर भाजपा के क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया हैद्ध भाजपा के वरिष्ठ नेता सुरेश मोर हरि नारायण शुक्ला, महेंद्र गिरि, ओमप्रकाश गिरि ने प्रदेश नेतृत्व को देवेंद्र गिरि के प्रदेश परिषद में निर्वाचित होने के लिए प्रदेश नेतृत्व को बधाई दी है। देवेंद्र गिरि भाजपा के बहुत ही वरिष्ठ और निष्ठावान कार्यकर्ता के रूप में इन्होंने मंडल अध्यक्ष से लेकर के जिला कार्य समिति के सदस्य जिला संयोजक शिक्षक प्रकोष्ठ आदि विभिन्न दायित्वों का कर्तव्यपूर्वक निर्वहन करते हुए आज प्रदेश परिषद के सदस्य पर निर्वाचित हुए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...