देवी सहाय हत्याकांड में दो आरोपी गिरफ्तार
हरदोई, जून 3 -- सुरसा। थाना क्षेत्र के बहुचर्चित ढोलिया तिहरे हत्याकांड में देवी सहाय पाण्डेय की पिकअप वाहन से कुचलकर की गई हत्या के मामले में पुलिस ने दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश पर मुकदमा पंजीकृत होने के बाद की गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुधीर यादव और लकी कश्यप के रूप में हुई है। दोनों को बुधवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायालय ने उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार भेजने के आदेश दिए। थानाध्यक्ष विश्वास शर्मा ने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.