हमीरपुर, मार्च 24 -- हमीरपुर, संवाददाता। नवरात्र की षष्ठी पर देवी मंदिरों पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब दर्शन व पूजन को उमड़ा। वहीं सुबह से घर-घर कन्या भोज का आयोजन किया गया। शाम के समय देवी पांडालों में आरती में स्थानीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। चैत्र नवरात्र की षष्ठी पर देवी मंदिरों के साथ ही घरों मे मां दुर्गा के छठवें स्वरूप कात्यायनी का विधि-विधान के साथ पूजन-अर्चन किया गया। सुबह से ही चौरी देवी मंदिर में श्रद्धालुओ की भारी भीड़ दर्शन व पूजन को पहुंची। इस दौरान तमाम श्रद्धालु मुराद पूरी होने पर मंदिर तक दंडवत होकर दर्शन को पहुंचे। देवी मां का पूजन के बाद श्रद्धालुओ ने वहां कन्या भोज भी कराये। वहीं घरों में कन्याओं को लोगों ने घर बुलाकर उनका पूजन करने के बाद भोजन कराकर दान देकर विदा किया। कन्या भोज के चलते लोगों को कन्याओ के आने का इंतज...