महोबा, मार्च 25 -- महोबा,संवाददाता। चैत्र नवरात्रि में भक्त माता की आराधना कर रहे हैं कष्टो के निवारण के लिए माता की पूजा अर्चना की जा रही है। देवी मंदिरों में कन्या भोज कराए जा रहे हैं घरों में भी लोग अनुष्ठान करा रहे हैं।चैत्र नवरात्रि के सातवें दिन देवी भक्तों ने माता के स्वरुप कालरात्रि की पूजा कर सुख समृद्धि की कामना की देवी मंदिरों में बेटियों को माता के स्वरुप में पूजा जा रहा है। वीरभूमि की आराध्य देवी मां चंद्रिा के मंदिर में बेटियों की माता स्वरुप में झांकी सजाई गई। इसके साथ ही घर-घर में लोग खुशहाली के लिए कन्या पूजन कर रहे हैं। चरखारी स्थित महेश्वरी माता मंदिर में भजन कीर्तन के साथ कन्या पूजन का आयोजन कराया गया। मंदिर में दूर दराज से भक्त पहुंच रहे हैं। मंदिर के पुजारी प्रवीण अरजरिया का कहना है कि माता भक्तों की सभी मनोकामनाएं प...