हाथरस, मार्च 22 -- हाथरस। चैत्र नवरात्र के चौथे दिन नवशक्तियों के तीसरे स्वरुप की उपासना हेतु भक्तों की भारी भीड़ देवी मंदिरों में दिखाई दी। भक्तों ने धूप में खड़े होकर पूजा अर्चना के लिए इंतजार किया। कई प्रमुख मंदिरों में दोपहर बाद तक भक्तों का आना जाना लगा रहा। शाम होते ही मंदिरों से भजन कीर्तन की मधुर ध्वनि दूर दर तक सुनाई देने लगी। इससे इस समय शहर का वातावरण देवीमय है। रविवार को मां कूष्मांडा की स्तुति के लिए शहर के प्रमुख देवी मंदिरों सुबह ही भक्तों की भीड़ नजर आने लगी। तड़के से ही मंदिरों में माता के भक्तों की लम्बी लम्बी कतार लग गईं। शहर के पथवारी मंदिर, चामड़ माता मंदिर, प्राचीन बोहरे वाली देवी मंदिर, चामुंडा मंदिर, शीतला मंदिर, शांता माता मंदिर, आदि देवालयों पर श्रद्घालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। धूप में भक्त बारी का इंतजार कर र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.