शामली, मार्च 27 -- शामली। जिले के देवी मंदिरों एवं शक्तिपीठों में शुक्रवार को दुर्गा अष्टमी पर पूजा अर्चना की गई। पूजा अर्चना में श्रद्धालुओं की भीड रही और माता रानी को हलवा पुरी और श्रृंगार का सामान अर्पित कर परिवार की सुख शांति की कामना की है। शुक्रवार को दुर्गा नवमी के अवसर पर देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। मंदिरों में सवेरे से ही पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड उमडनी प्रारंभ हो गई है। शहर के सिद्धपीठ मां शाकुंभरी देवी मंदिर अटठे वाला में पंडित शिवम शर्मा ने विधि विधान से पूजा अर्चना संपन्न कराई। श्रद्धालुओं ने माता रानी को नारियल, हलवा पुरी, श्रृंगार का सामान अर्पित कर परिवार की सुख शांति की कामना की। दोपहर के बाद मंदिर प्रांगण में भंडारे का भी आयोजन किया गया। चल रहा दुर्गा सप्तशती पाठ भव्यपूर्ण देवी गायन का कार्...