बांदा, मार्च 22 -- बांदा। संवाददाता चैत्र नवरात्र के चौथे दिन भी मां कूष्माण्डा के दर्शन पूजन को श्रद्धालुओं की मंदिर में भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने भोर से ही कतार लगाकर देवी का जलाभिषेक किया। मां भगवती के जयकारे गूंजते रहे।रविवार को मां विंध्यवासिनी मंदिर गिरवां समेत, शहर के काली देवी, महेश्वरी देवी अन्य देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता रहा। जिले भर में मां की भक्ति में श्रद्धालु सराबोर नजर आए। चैत्र नवरात्र के चौथे दिन मंदिर के बाहर मेले सा नजारा रहा। मंदिर कमेटी समेत सुरक्षा में तैनात पुलिस के जवान मुस्तैद रहे। यही नजारा काली देवी मंदिर के आसपास का रहा। मंदिर परिसर में श्रद्धालु मां भवानी के आरती पूजन में भाव विभोर रहे। बाहर सजी प्रसाद दुकानों में श्रद्धालु प्रसाद खरीदते नजर आए। कोई पान बतासा तो कोई नारियल, चुनरी, माला, फूल खरीदने मे...