प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 21 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। नवरात्र के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के स्वरूप की पूजा करने के लिए बेल्हा देवी धाम सहित सभी देवी मंदिर पर भक्तों की भारी भीड़ कतार में खड़ी दिखी। बेल्हा देवी, माता शीतला धाम, दुर्गा मंदिर बलीपुर में शनिवार को भोर में ही भक्तों की लंबी कतार पूजन के लिए लगी रही। मां के जयकारे पूरे दिन गूंजते रहे। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए परिसर सहित प्रमुख रास्तों पर पुलिसकर्मी तैनात रहे। नवरात्र के तीसरे दिन शनिवार को देवीधामों में मां नवदुर्गा के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा का शृंगार कर पूजन-अर्चन हुआ। देवीधामों में भक्तों की भीड़ लगी रही। नारियल, चुनरी, बताशा, फल आदि अर्पित कर भक्तों ने मां के चरणों में शीश झुकाकर आशीर्वाद मांगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...