कन्नौज, मार्च 20 -- छिबरामऊ, संवाददाता। चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर नगर में भक्ति और श्रद्धा का वातावरण देखने को मिल रहा है। श्री गोविंद सत् साहित्य समिति एवं प्रभात फेरी मंडल के तत्वावधान में प्रतिदिन प्रात:काल प्रभातफेरी का आयोजन किया जा रहा है। तड़के सुबह निकलने वाली यह प्रभातफेरी नगर के विभिन्न देवी मंदिरों का भ्रमण करते हुए आगे बढ़ती है। प्रभातफेरी में शामिल श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए मां दुर्गा के जयकारे लगाते हैं, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठता है। प्रत्येक दिन प्रभात फेरी अलग-अलग देवी मंदिरों में पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना करती है और श्रद्धालु दर्शन लाभ प्राप्त करते हैं। इस आयोजन में महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की भी बड़ी संख्या में सहभागिता देखने को मिल रही है। आयोजकों के अनुसार प्रभात फेरी का मुख्य उद्देश्य लोगों में ध...