कोडरमा, मार्च 22 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधितिलैया थाना क्षेत्र के देवी मंडप रोड स्थित संतोष यादव के घर में पारिवारिक विवाद के बाद आगजनी की घटना सामने आई है। इस घटना में घर के कीमती सामान जलकर खाक हो गए और लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।जानकारी के अनुसार, संतोष यादव का पुत्र पीयूष यादव शराब के नशे में घर पहुंचा और पैसे को लेकर विवाद करने लगा। विवाद बढ़ने पर उसने पहले घर में लगे एलसीडी टीवी समेत अन्य सामानों में तोड़फोड़ की। इसके बाद गुस्से में आकर वाशिंग मशीन में रखे कपड़ों में आग लगा दी, जिससे देखते ही देखते आग फैल गई।आग की लपटों से घर का छत भी क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के समय घर में कोई पुरुष सदस्य मौजूद नहीं था। पीयूष ने घर की महिलाओं को डरा-धमकाकर बाहर निकाल दिया, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।घटना को अंजाम देने के बाद आरोप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.