गुमला, जनवरी 29 -- कामडारा, प्रतिनिधि । प्रखंड क्षेत्र के कोंडेकेरा में देवी मंडप मंदिर की चौथी वर्षगांठ पर गुरुवार को मंदिर परिसर में मेला आयोजित किया गया। इससे पूर्व 27 और 28 जनवरी को दो दिनी धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुआ। जिसके बाद मेले का आयोजन किया गया।दोपहर करीब 12 बजे मुख्य अतिथियों के आगमन और उद्घाटन के बाद रंगारंग नागपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत हुई। कलाकारों ने एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत कर लोगों का खूब मनोरंजन किया। कार्यक्रम शुरू होते ही धीरे-धीरे लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी और देर शाम तक माहौल उत्सवमय बना रहा।मेले में बच्चों के लिए झूला सहित मनोरंजन के कई साधन लगाए गए थे। वहीं खरीदारी के लिए साग-सब्जी, मिठाई, खिलौने और श्रृंगार सामग्री की दुकानों की कतार लगी रही। ग्रामीणों ने परिवार के साथ मेले का आनंद लिया।आयोजन को सफल बना...