नैनीताल, मार्च 17 -- भीमताल। नगर के कैंचुली देवी मंदिर में 20 मार्च से देवी भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। डीके डालाकोटी ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी कैंचुली देवी मंदिर श्रीमद् देवी भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है, जो की 20 मार्च से 28 मार्च तक आयोजित की जाएगी। 20 मार्च को गणेश पूजन और कलश यात्रा से कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ होगा। 28 मार्च को विशाल भंडारे के साथ समापन किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...