गिरडीह, मार्च 8 -- खोरीमहुआ, प्रतिनिधि। धनवार प्रखण्ड के डोरंडा सबलाडीह में आयोजित देवी प्राण प्रतिष्ठा सह नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ के तीसरे दिन शनिवार को भाजपा विधायक दल के नेता सह स्थानीय विधायक बाबूलाल मरांडी भी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने नव निर्मित मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की तथा माता के समक्ष दंडवत होकर प्रणाम किया। पूजा करने और प्रसाद ग्रहण करने के बाद उन्होंने यज्ञ समिति के सदस्यों से मिलकर आयोजन की जानकारी ली। साथ ही भव्य मंदिर निर्माण एवं महायज्ञ के सफल आयोजन के लिए समिति के सदस्यों की सराहना की। मौके पर उन्होंने कहा कि यज्ञ जैसे धार्मिक आयोजनों से क्षेत्र में शांति, सुख और समृद्धि की प्राप्ति होती है तथा अधर्म का नाश होता है। ऐसे आयोजनों से लोगों में धार्मिक आस्था बढ़ती है और समाज में सकारात्मक वातावरण का निर्माण होता है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.