मिर्जापुर, मार्च 12 -- चुनार/मिर्जापुर। शीतला अष्टमी के अवसर पर अदलपुरा स्थित बड़ी शीतला माता का भव्य शृंगार कर 56 भोग अर्पित किया गया। शीतला अष्टमी बुधवार की रात को आयोजित शीतला महोत्सव कार्यक्रम में कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को रात भर झूमाया। वाराणसी की दूरदर्शन-रेडियो कलाकार लोक गायिका रंजना राय ने मातारानी का का दर्शन-पूजन करने के बाद कार्यक्रम को गति प्रदान की। सतरंगी विद्युत लाइट से सजे मंच पर पहुंचते ही उन्होंने सधे हुए अंदाज में मां शीतला का जयकारा लगाया। इसके बाद देवी के प्रिय गीत पचरा निमिया कि डार मईया झूलेली, झूलनवा हो कि झूमि झूमि ना, खोलूं ना मोरी शीतला मईया झांझरी केवड़िया हो सेवकवा लोग ना, जगदम्बे भवानी आई मोरे अंगना आदि भजन, लोकगीत मधुर प्रस्तुतियों ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके अलावा रविंद्र स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.