बदायूं, जून 21 -- देवी नगला गांव में शनिवार को आयोजित उड़ान खेल महोत्सव का शुभारंभ सपा के जिला अध्यक्ष व शेखूपुर के पूर्व विधायक आशीष यादव ने किया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल युवा के सर्वांगीण विकास, अनुशासन और स्वस्थ समाज के निर्माण का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। खेल महोत्सव में क्षेत्र के खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों और गणमान्य नागरिकों की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही। आयोजकों ने विश्वास जताया कि यह आयोजन ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ने और खेलों के प्रति नई ऊर्जा व प्रेरणा देगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...