कन्नौज, अप्रैल 28 -- थाना सौरिख क्षेत्र में मंगलवार को सर्व समाज के लोग एकत्रित होकर थाने पहुंचे और भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की। लोगों ने थाना प्रभारी को शिकायती पत्र सौंप मामले की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। खडिऩी निवासी प्रवेंद्र सिंह पुत्र ब्रजभान सिंह ने प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि नादेमऊ चौकी क्षेत्र के कांकरकुई गांव निवासी भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष सूरज कुमार (कर्ण) पुत्र प्रेमकिशोर सोशल मीडिया पर देवी-देवताओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करता है और विरोध करने वालों को जान से मारने की धमकी देता है। प्रार्थना पत्र में यह भी आरोप लगाया गया है कि आरोपी द्वारा सोशल मीडिया पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मजाक उड़ाते हुए पोस्ट की गई हैं, साथ ही एससी/एसटी एक्ट में फंसाने क...