शाहजहांपुर, अप्रैल 10 -- निगोही। सोशल मीडिया पर देवी-देवताओं की फोटो के साथ आपत्तिजनक पोस्ट डालने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पोस्ट सामने आने के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया और लोग युवक की तलाश में जुट गए थे। थाना निगोही क्षेत्र के चौढेरा गांव निवासी युवक ने देवी-देवताओं की फोटो के साथ उपहास करते हुए पोस्ट डाली थी। इससे लोगों में नाराजगी बढ़ गई और माहौल बिगड़ने की आशंका पैदा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और आरोपी इमरान अली को पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। इससे पहले भी इसी गांव के दो युवकों को ऐसी ही पोस्ट के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...