हल्द्वानी, अप्रैल 4 -- हल्द्वानी, संवाददाता। देवी-देवताओं के स्वरूप को सड़कों और मंचों पर नचाने की प्रथा के विरोध में करणी सेना ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। संगठन ने इसे धार्मिक भावनाओं और आस्था से जुड़ा गंभीर मुद्दा बताते हुए तत्काल रोक लगाने की मांग की है। करणी सेना का कहना है कि वर्तमान में शोभायात्रा, जागरण, कीर्तन, शादी-बारात तथा अन्य सामाजिक-सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भगवानों के दिव्य स्वरूप बनाकर उन्हें नचाया जाना सनातन परंपरा और देवी-देवताओं की मर्यादा के अनुरूप नहीं है। प्रदेश अध्यक्ष जोगेंद्र राणा जोगी ने कहा कि सनातन धर्म में देवी-देवता हमारे आराध्य हैं। उनके स्वरूप का इस प्रकार अपमानजनक प्रदर्शन उचित नहीं है। उन्होंने सुझाव दिया कि यदि झांकी निकालनी हो तो देवी-देवताओं को सुंदर रथ पर सम्मानपूर्वक विराजमान कर नगर भ्रमण कराय...