हरिद्वार, अप्रैल 29 -- हरिद्वार, संवाददाता। बुधवार को बाबा विश्वनाथ मां जगदीश शीला की 27वीं डोली यात्रा हरिद्वार पहुंची। यह यात्रा टिहरी गढ़वाल के विशौन पर्वत स्थित बाबा विश्वनाथ एवं मां जगदीशीला मंदिर से हर वर्ष उत्तराखंड के समस्त धार्मिक स्थलों की यात्रा करती है। कैबिनेट मंत्री रहे प्रसाद नैथानी के नेतृत्व और शिक्षाविद कैलाशपति मैठानी के संयोजन में हर की पैड़ी पर भारत माता मंदिर के श्रीमहंत एवं निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरी महाराज के सानिध्य में गंगा पूजन, डोली स्नान के पश्चात डोली यात्रा उत्तराखंड भ्रमण के लिए रवाना हुई। चारधाम समेत समस्त कई मंदिरों के दर्शन करने के पश्चात गंगा दशहरे पर डोली यात्रा का समापन, विशौन पर्वत ग्यारह गांव हिंदाव टिहरी गढ़वाल में बाबा विश्वनाथ धाम में होगा। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री रहे म...