दरभंगा, सितम्बर 29 -- सिंहवाड़ा। अतरबेल-भरवाड़ा एसएच रविवार को देवी-देवताओं के मनोरम झांकी से गुलजार रहा। दुर्गा पूजा के मौके पर निकले बेलन्योति जुलूस में बाजे-गाजे के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। महिलाएं मंगल गान गाते हुए दुर्गा मां को रिझा रही थी। सड़क के दोनों किनारे श्रद्धालु फूल-माला एवं आरती लेकर आ रही झांकी का इंतजार कर रहे थे। विश्वनाथपट्टी में शिक्षाविद निर्भय कुमार के नेतृत्व में दर्जनों स्वयंसेवक जुलूस में चलने वाले श्रद्धालुओं की सेवा ठंडे पानी एवं शरबत से कर रहे थे। जूलूस भरवाड़ा दुर्गा मंदिर परिसर से निकलकर घोड़दौर, कोभी चौक होते हुए पेठियागाछी चौक पहुची। वहां से लौटकर मोदी चौक दोसिमना होते हुए सनहपुर श्याम चौक तक पहुंची। बनारस से आये आचार्य चंदन महाराज के नेतृत्व में वैदिक मंत्रोचारण के साथ बेलन्योति का कार्यक्रम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.