अमित झा, मई 19 -- मूर्ति पूजन करने वाले घरों में कभी ना कभी ऐसा जरूर होता है, जब भगवान या देवी-देवता की कोई मूर्ति खंडित होने की वजह से, या फिर उनकी कोई तस्वीर फट जाने की वजह से, या पुरानी होने की वजह से या किसी अन्य वजह से वह पूजन के योग्य नहीं रह जाती है, ऐसे में उसकी सम्माजनक विदाई करना एक बड़ी समस्या बन जाता है। लोगों की इसी समस्या को दूर करने के लिए दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार ने मंगलवार को राजधानी में एक विशेष जनभागीदारी अभियान शुरू करने की घोषणा की। सीएम का कहना है कि इस अभियान का उद्देश्य घरों में पूजी जाने वाली और खंडित हो चुकी देवी-देवताओं की मूर्तियों का सम्मानजनक संग्रह करना और फिर उनका पर्यावरण-अनुकूल तरीके से रीसाइक्लिंग करना है। साथ ही इस योजना को पूरी तरह नागरिक-केंद्रित बनाने के लिए मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो...