बागपत, मार्च 28 -- धर्मनगरी बड़ागांव में शुक्रवार को राम नवमी पर देवी दुर्गे की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा के जरिए स्वागत हुआ। श्रद्धालुओं ने मां की आरती उतारी। शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। रामनवमी पर्व पर बड़ागांव में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ दिगंबर जैन मंदिर के पास स्थित आदर्श माध्यमिक विद्यालय से हुआ। शोभायात्रा का शुभारंभ ग्राम प्रधान दिनेश त्यागी, पूर्व प्रधान सुभाष त्यागी और मंदिर समिति अध्यक्ष एड. नीरज त्यागी ने किया। इसके बाद बैंडबाजों से सुसज्जित शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। यात्रा में देवी दुर्गे के साथ ही भगवान शिव-पार्वती, भगवान गणेश, हनुमान, भगवान राम समेत ईष्ट देवों की दर्जनों मनमोहक झांकियां शामिल रही। यात्रा में बागा गौरखनाथ, शिव तांडव की झांकियां आकर्षण का कें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.