लोहरदगा, फरवरी 28 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा के सेन्हा में शुक्रवार को नौ दिवसीय शत चंडी महायज्ञ सह प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान का विधिवत समापन किया गया। गुरुवार को नवनिर्मित मंदिर में देवी दुर्गा,भगवान श्रीगणेशजी और राधाकृष्ण की प्रतिमा को श्रद्धा और भक्ति भाव से स्थापित कर यज्ञाचार्य प्रदीप मिश्रा के निर्देशन में पंडित अवनीश पाठक की अगुवाई में विपिन शास्त्री,हर्ष शास्त्री,अभिषेक मिश्रा,पुष्पेन्द्र शास्त्री,राजेश पाठक,विपुल शास्त्री के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ एवं पूजा अर्चना आरम्भ किया गया था। यज्ञ में नंदकिशोर शुक्ला,अजय सोनी,अवधकिशोर साहू,शिवा महतो,राजकुमार साहू,मदन साहू,राजू साहू सहित अन्य श्रध्लु भक्तों से सपत्नीक विधिवत प्राण प्रतिष्ठा कराया गया। प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न होने के पश्चात छठ पूजा समिति सेन्हा की ओर से रात...