मैनपुरी, अप्रैल 21 -- नगर के मोहल्ला जगतनगर में आयोजित विशाल देवी जागरण में श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर नजर आए। कार्यक्रम का शुभारंभ समाजसेवी नवीन सक्सेना ने मां भगवती की ज्योति प्रज्ज्वलित कर किया। कलाकार विनीत कुमार ने गणेश व सरस्वती वंदना के साथ सभी देवी-देवताओं का आह्वान किया। कासगंज से आई मां दुर्गा भगवती जागरण पार्टी के कलाकारों ने समां बांध दिया। गायक रवि चंचल, प्रिया व पल्लवी जैन ने चलो बुलावा आया है और प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी जैसे भजनों से भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। जागरण के दौरान प्रस्तुत शिव तांडव और राधा रानी की सजीव झांकियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। भोर में तारा रानी की कथा और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस मौके पर संयोजक संतोष सक्सेना, धीरज दीक्षित, धर्मेंद्र चौहान, जयप्रकाश सक्सेना, आकाश मिश्रा म...