लखनऊ, मार्च 28 -- सरोजनीनगर, संवाददाता। बंथरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात देवी जागरण के दौरान रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि कुछ युवकों ने दो लोगों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।बंथरा गांव निवासी विक्की सिंह चौहान उर्फ सुरेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि शुक्रवार की रात वह गांव से कुछ दूरी पर उम्मेदखेड़ा स्थित आनंदी माता मंदिर परिसर के देवी जागरण में गए थे। आरोप है कि वहां मौजूद तरुण दूबे, संदीप लोधी और यश मिश्रा से दो दिन पहले हुए विवाद को लेकर कहासुनी करने लगे। आरोप है कि आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए धारदार हथियार से हमला कर दिया। मारपीट होने से देवी जागरण में भगदड़ मच गई। मारपीट में विक्की और उसके मित्र विशेष सैनी घायल हो गए। आरोप है कि बाद में आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। घायल दोनों लोग...