अयोध्या, मार्च 23 -- भदरसा संवाददाता। पूरा बाजार विकास खंड के रामपुर सर्धा गांव स्थित काली माता मंदिर पर चल रही श्रीमद्देवी भागवत कथा में कथा ब्यास पंडित अजय शास्त्री ने कहा कि देवी की कृपा होते ही मनुष्य को सारे कष्टों से छुटकारा मिल जाता है। ऋतुवाक मुनि को रेवती दंडमूल में एक पुत्र जन्म लेता है और वह काफी दुष्ट स्वभाव का होता है,जो लोभ,क्रोध और शोक में डूबा रहता है। इससे पीड़ित मुनि गर्गाचार्य से पूछते हैं कि इसमें मेरा,मेरी पत्नी का,मेरे कर्म का क्या दोष है ? जबकि मैंने मन, कर्म, वचन से सदकार्य ही किए हैं। ऋषी गर्गाचार्य कहते हैं कि इसमें आपका कोई दोष नहीं है,जो भी दोष हैं,वह रेवती दंड मूल का है। यदि आप पांच बार श्रीमद् देवी भागवत कथा का श्रवण करेंगे तो यह दोष दूर हो जाएगा और आपका पुत्र सज्जन स्वभाव का हो जाएगा। ऋतुवाक मुनि ने पांच बार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.