पीलीभीत, मई 25 -- पूरनपुर। कस्बे में बिजली विभाग का पांच फीडर शुरु हो गया है। इससे लाइनपार के उपभोक्ता जोड़े गए हैं। इस नए फीडर के शुरु होने से उपभोक्ताओं को अधिकभार से होने वाली ट्रिपिंग की समस्या से निजात मिलेगी। कस्बे में अभी तक चार फीडरों से उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति दी जा रही थी। दो नंबर फीडर से अधिक उपभोक्ता जुड़े होने पर ट्रिपिंग की समस्या हो रही थी। इस फीडर से 38 ट्रांसफार्मर के जरिए कस्बे उत्तर दिशा के उपभोक्ताओं के अलावा लाइनपार के भी उपभोक्ताओं को भी आपूर्ति दी जा रही थी। ट्रिपिंग की समस्या से उपभोक्ता परेशान थे। इस पर बिजली विभाग की ओर से नया फीडर बनाकर उपभोक्ताओं को विभाजित करने की प्रक्रिया शुरु कर दी गई। शनिवार देर शाम स्थापित किए गए कस्बे के पांचवे नए देवीस्थान फीडर से आपूर्ति शुरु की गई। इस फीडर से दो नंबर फीडर के उपभोक्त...