देहरादून, फरवरी 11 -- देहरादून। उत्तराखंड वन विकास निगम कर्मचारी संगठन, टिहरी क्षेत्र के द्विवार्षिक चुनाव देहरादून स्थित संगठन मुख्यालय में संपन्न हुए। चुनाव प्रक्रिया मुख्य चुनाव अधिकारी सुनील कुमार पुंडीर एवं चुनाव अधिकारी प्रेम सिंह चौहान की देखरेख में शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित की गई। चुनाव परिणामों की घोषणा के अनुसार देवीराम सेमवाल को संगठन का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। वहीं राम प्रकाश राघव को वरिष्ठ उपाध्यक्ष और सोहन पाल सिंह राणा को उपाध्यक्ष चुना गया। मंत्री पद पर गिरीश प्रसाद जोशी, कोषाध्यक्ष पद पर प्रभात बंसल, संगठन मंत्री पर रतन सिंह चौहान, संयुक्त मंत्री पर कमल सिंह रावत और प्रचार मंत्री पर चतर सिंह चौहान को चुना गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...