देवघर, मई 27 -- देवीपुर, प्रतिनिधि देवीपुर हटिया से एक बाइक गायब चोरी कर ली गयी। थाना क्षेत्र के भाराडीह गांव निवासी युधिष्ठिर मंडल सोमवार शाम अपनी सुपर स्प्लेंडर बाइक नंबर-जेएच-15-टी-2351 से हटिया सब्जी खरीदने पहुंचा था। बाइक हटिया के पास खड़ी कर सब्जी खरीदने गया। कुछ देर बाद लौटने पर बाइक वहां से गायब मिली। पीड़ित ने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन बाइक का कोई सुराग नहीं मिल सका। उसके बाद थाना में आवेदन दिया। समाचार लिखे जाने तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई थी। पुलिस छानबीन में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...