देवघर, अप्रैल 9 -- देवीपुर, प्रतिनिधि देवीपुर थाना में निर्धारित कार्यक्रम के तहत गुरुवार को थाना दिवस मनाया गया। थाना दिवस देवीपुर थाना प्रभारी प्रशांत कुमार की अध्यक्षता में की गयी। इस दौरान जमीन विवाद के मामले को लेकर थाना में आवेदन ग्रामीणों द्वारा दिया गया। उसमें पांच जमीन विवाद का निपटारा और समझौता ऑन द स्पॉट किया। इस दौरान पुलिस इंस्पेक्टर, अंचल सीआई, पुलिसकर्मी आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...