देवघर, दिसम्बर 8 -- देवघर। देवीपुर थाना क्षेत्र के नाढ़ासिमर गांव में रविवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच तनाव इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। देखते ही देखते दोनों ओर से लाठी-डंडा, रॉड और धारदार हथियारों का इस्तेमाल होने लगा। इस संघर्ष में एक पक्ष के नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें दो की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है। घायलों में भूखल मंडल, छवि रानी देवी, सुमित्रा देवी, पवन कुमार मंडल, प्रदीप कुमार मंडल, कृष्ण कुमार मंडल, वासुदेव मंडल, सुमंजय कुमार, सुधीर मंडल और ललिता देवी शामिल हैं। इनमें डॉक्टर ने कृष्ण कुमार मंडल और वासुदेव मंडल की स्थिति को गंभीर बताया है तथा दोनों का विशेष निगरानी में उपचार चल रहा है। घटना के संबंध में घायल पवन कुमार मंडल ने बताया कि घर के बगल स्थित एक भूमि को लेकर पिछले कई महीनों से विवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.