कोडरमा, अप्रैल 23 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र अंतर्गत परसाबाद में बुधवार की अहले सुबह एक घर में खड़ी इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार स्कूटी मालिक विमल भदानी ने बताया कि मंगलवार की रात सभी लोग सामान्य रूप से स्कूटी को घर में खड़ी कर सोने चले गए थे। बुधवार की सुबह करीब 3 बजे जब वे जागे, तो घर के आंगन से धुआं निकलता देख नीचे पहुंचे। वहां देखा कि इलेक्ट्रिक स्कूटी में आग लगी हुई है। आग की सूचना मिलते ही परिवार के अन्य सदस्य भी मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में स्कूटी को घर से बाहर निकाला गया। यह भी पढ़ें- घाघरा थाना परिसर के पीछे लगी भीषण आग,जब्त वाहन जलकर खाक हालांकि तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी और देखते ही देखते स्कूटी पूरी तरह जलकर खाक हो गई। इ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.