देवघर, मार्च 20 -- देवीपुर, प्रतिनिधि। देवीपुर थाना सभागार में पहला थाना दिवस का आयोजन किया गया। थाना दिवस का आयोजित कर भूमि विवाद और छोटे आपसी विवादों को स्थानीय स्तर पर सुलझाने के लिए सभी थानों में हर सप्ताह गुरुवार को थाना दिवस मनाने का निर्णय हुआ है। इस मौके पर देवीपुर थाना प्रभारी संदीप कृष्णा और अंचल अधिकारी खोपलाल राम ने मिलकर जनता की कई शिकायतें सुने और त्वरित निष्पादन किये। इस अवसर बताया कि जमीन-जायदाद से जुड़े विवादों, आपसी झगड़ों और छोटी शिकायतों का तुरंत समाधान किया जायेगा। इसे लेकर प्रत्येक गुरुवार को थानें में जनता दरबार लगाया जायेगा। इस दौरान पुलिस और अंचल अधिकारी दोनों पक्षों की बात सुनेंगे। यदि मामला सुलझने योग्य होगा, तो मौके पर ही निपटाया जायेगा। जिससे लोगों को छोटे मामलों के लिए कोर्ट जाने से राहत मिलेगी और पुलिस-जनता क...