देवघर, अप्रैल 13 -- देवीपुर। देवीपुर प्रखंड व थाना क्षेत्र अंतर्गत देवीपुर केंदुआ प्लस टू विद्यालय एवं रामुडीह प्लस टू विद्यालय में इन दो जगहों पर उत्पाद सिपाही बहाली को लेकर परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न हो गई। इसे लेकर देवीपुर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में थे। इस संबंध में जानकारी देते फ्लाइंग मजिस्ट्रेट सह सीओ खोपलाल राम ने द्वारा जानकारी देते बताया कि परीक्षा निर्धारित समय सुबह 8:30 बजे शुरू हुई और परीक्षा शांतिपूर्ण वातावरण में शाम 5:30 बजे समाप्त हो गई। सभी दोनों परीक्षा केंद्र देवीपुर केंदुआ प्लस टू विद्यालय में 264 अभ्यर्थी एवं रामुडीह प्लस टू विद्यालय में 348 अभ्यर्थी कुल 612 में 65% अभ्यर्थी उपस्थित रहे। कदाचार मुक्त परीक्षा हेतु सभी परीक्षा केंद्रों पर देवीपुर थाना प्रभारी प्रशांत कुमार के नेतृत्व में पुलिस बाल च...